फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सिराथू ब्लाक की प्रमुख कुर्सी बरकरार, विपक्षी धड़ाम

सिराथू ब्लाक की प्रमुख कुर्सी बरकरार, विपक्षी धड़ाम

Tue, 20 Jun 2017 01:55 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
सिराथू ब्लाक की प्रमुख कुर्सी बरकरार, विपक्षी धड़ाम
सिराथू। भाजपा नेता व सिराथू ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सोनकर से कुर्सी खींचने में विपक्ष नाकाम रहा। विपक्ष बहुमत साबित नहीं कर पाया। ब्लाक प्रमुख अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। सिराथू ब्लाक में सोमवार सुबह दस बजे अविश्वास कार्रवाई खत्म होने तक गहमागहमी बनी रही। कई बार सदस्यों के बीच झड़प होने के साथ ही हंगामा भी हुआ। इससे पुलिस कर्मियों को भी परेशानीी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


सिराथू ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सोनकर के खिलाफ रेनू सोनकर आदि ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। कुल 111 सदस्यों का समर्थन होने का दावा किया गया था। डीपीआरओ ने जांच के बाद सोमवार को बहुमत साबित करने के लिए विपक्ष को आमंत्रित किया था। सुबह करीब दस बजे से अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई शुरू हुई। इसके बाद वोटिंग भी कराई गई। सिराथू ब्लाक में कुल 137 बीडीसी हैं। रेनू सोनकर के पक्ष में 64 वोट पड़े, जबकि उन्हें 70 वोट चाहिए था।
विज्ञापन


वहीं जितेंद्र सोनकर के पक्ष में आठ वोट पड़े और दो वोट अनबैलिड हो गए। बाकी सदस्य अनुपस्थित थे। अनबैलिड वोट को लेकर सदस्यों के बीच अधिकारियों से कहासुनी हुई। पुलिस कर्मियों से भी झड़प हो गई। ब्लाक परिसर के भीतर का माहौल गरम हो गया तो पुलिस ने अपनी मुस्तैदी दिखाई और सदस्यों को बाहर निकाला। इसके बाद बीडीसी सदस्यों व समर्थकों ने जितेंद्र सोनकर को बधाई दी। डीपीआरओ ने बताया कि विपक्ष का अविश्वास गिर गया है। ब्लाक प्रमुख अपने पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिराथू ब्लाक की प्रमुख कुर्सी बरकरार, विपक्षी धड़ाम
विपक्षी नहीं साबित कर सके बहुमत, हंगामे के साथ हुई झड़प
दिन भर रही गहमागहमी, पुलिस भी रही परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed