{"_id":"5bb3c754867a557f6c06973a","slug":"121538508628-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी बोले, गांधी के विचारों की हत्या नहीं होने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी बोले, गांधी के विचारों की हत्या नहीं होने देंगे
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को लेकर हफ्ते भर से चल रही प्रभात एवं संध्या फेरी का मंगलवार को सदर ब्लॉक परिसर में समापन हुआ। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई। गांधी जी के विचारों की हत्या नहीं होने देंगे का संकल्प लिया।
पार्टी के जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि सत्य, अहिंसा आदि ही एक मात्र ऐसा दर्शन है जिसके सहारे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शांति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। पूर्व मंत्री मतेश सोनकर ने कहा कि गांधी और शास्त्री ने देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी। प्रदेश कमेटी के सचिव महेंद्र गौतम ने कहा कि गांधी, शास्त्री जी का व्यकित्तव अतुलनीय एवं अद्धितीय है। अंत में कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की सत्य, अहिंसा एवं शांति की विचारधारा की हत्या किसी भी कीमत में नहीं होने देने का संकल्प लिया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य रमेश अग्रहरि, मुमताज सिद्दीकी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, तमजीद अहमद, नैयर रिजवी, जितेंद्र शर्मा, संतोष शुक्ला आदि रहे।