फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   12 including Lal Bahadur, Pooja Pal and Atul Dwivedi and Nagendra Singh filled the form

लालबहादुर, पूजा पाल व अतुल द्विवेदी और नागेंद्र सिंह समेत 12 ने भरा पर्चा

Sun, 06 Feb 2022 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
12 including Lal Bahadur, Pooja Pal and Atul Dwivedi and Nagendra Singh filled the form
कलक्ट्रेट में आरओ को नामांकन पत्र सौंपती चायल से सपा प्रत्याशी पूजा पाल - फोटो : KAUSHAMBI
बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर शनिवार को विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी। मंझनपुर से भाजपा प्रत्याशी लालबहादुर समेत 12 लोगों ने नामांकन किया। इनमें चायल से सपा प्रत्याशी पूजा पाल, बसपा से अतुल द्विवेदी तथा अपना दल (एस) गठबंधन से नागेंद्र सिंह पटेल शामिल रहे।
विज्ञापन

इससे पहले सिराथू से भाजपा प्रत्याशी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मंझनपुर से सपा प्रत्याशी पूर्व कबीना मंत्री इंद्रजीत सरोज, कांग्रेस प्रत्याशी अरुण विद्यार्थी समेत पांच उम्मीदवार पर्चा दाखिल कर चुके हैं। इसी के साथ ही तीनों विधानसभा क्षेत्र से अब तक नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या 17 हो गई है। नामांकन को लेकर मुख्यालय की प्रमुख सड़कों से लेकर कलक्ट्रेट तक गहमागहमी रही।
विज्ञापन

भाजपा, सपा, बसपा एवं अपना दल समेत विभिन्न दलों के प्रत्याशी अपने-अपने पार्टी कार्यालय से समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए डायट गेट तक पहुंचे। हालांकि, प्रत्याशी व प्रस्तावकों के अलावा बाकी किसी भी व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने गेट के अंदर नहीं जाने दिया। शनिवार को सबसे पहले मंझनपुर से भाजपा प्रत्याशी लालबहादुर ने कलक्ट्रेट पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर प्रखर उत्तम के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके साथ सांसद विनोद सोनकर भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला महामंत्री संजय जायसवाल भी मौजूद रहे। इनके बाद चायल से बसपा प्रत्याशी अतुल द्विवेदी, सपा से पूजा पाल व अपना दल (एस) गठबंधन से नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने भी अपने-अपने प्रस्तावकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर उम्मीदवारी का पर्चा भरा। समर्थ किसान पार्टी से सुशील चौहान व बहुजन मुक्ति पार्टी से दानिश अली ने भी चायल क्षेत्र से नामांकन किया।

सिराथू से छेद्दू व जितेंद्र कुमार समर्थ किसान पार्टी से विजय कुमार व बहुजन मुक्ति पार्टी से धीरज कुमार ने पर्चा भरा। इसी तरह मंझनपुर से जनअधिकारी पार्टी से लाखनसिंह राजपासी व सकिपा से राधेश्याम चौधरी ने नामांकन दाखिल किया।

आरो को नामांकन पत्र सौंपते मंझनपुर से भाजपा प्रत्याशी लाल बहादुर

आरो को नामांकन पत्र सौंपते मंझनपुर से भाजपा प्रत्याशी लाल बहादुर- फोटो : KAUSHAMBI

कलक्ट्रेट में आरो को नामांकन पत्र सौंपते चायल विधानसभा से बसपा प्रत्याशी अतुल कुमार द्विवेदी

कलक्ट्रेट में आरो को नामांकन पत्र सौंपते चायल विधानसभा से बसपा प्रत्याशी अतुल कुमार द्विवेदी- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed