{"_id":"5c656c0bbdec22499d2725f5","slug":"11550150667-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम सामूहिक विवाह में हुए एक, वैलेंटाइन डे के दिन बिगड़ा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सामूहिक विवाह में हुए एक, वैलेंटाइन डे के दिन बिगड़ा रिश्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम सामूहिक विवाह में हुए एक, वेलेंटाइन डे के दिन बिगड़ा रिश्ता
नौ फरवरी को सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुआ था विवाह
बिरादरी की पंचायत में समझौता कराने का प्रयास कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक-दूजे के हुए नवदंपति का रिश्ता पांच दिन भी नहीं निभ सका। सरकारी योजना से मिली राशि के बंटवारे को लेकर दंपति के बीच ऐसी रार छिड़ी तो दोनों ने अलग रहने की ठान ली। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो उसने बिरादरी की पंचायत बुलाकर दंपति को फिर से मिलाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
जिला मुख्यालय के डायट मैदान में नौ फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम था। इस दिन 501 जोड़ों की शादी हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद विनोद सोनकर ने सभी दंपति को सरकारी सहायता राशि व आशीर्वाद देकर विदा किया। इसी कार्यक्रम में करारी कोतवाली के हिसामपुर गांव निवासी कमरुन की बेटी सनम बीवी का निकाह फतेहपुर जिले के लाखीपुर गांव निवासी मो. हकीम पुत्र मुन्नू के साथ हुआ था। इस कार्यक्रम के बाद हकीम पक्ष के लोगों ने बरात लाकर सनम को बिदा कराने की बात कही। बुधवार को सनम बीवी के यहां हकीम बरात लेकर पहुंचा। खाने-पीने के बाद हकीम की बहन ने मुख्यमंत्री कोष से मिले उपहार व पैसे की मांग की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। हकीम आदि सनम को बिदा कराने के लिए राजी नहीं हो रहे थे। मामला करारी कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्ष के बीच सुलह कराने का भरसक प्रयास किया। गुरुवार को वेलेंटाइन दिवस के दिन भी दोनों साथ रहने को राजी नहीं हुए। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को अपने-अपने घर भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष राजेश सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष के लोगों को फिर से बुलाकर सुलह कराने का प्रयास किया जाएगा।