फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अगवा किसान के परिजनों ने तोड़ी चुप्पी, घेरा कलेक्ट्रेट 18-23-17

अगवा किसान के परिजनों ने तोड़ी चुप्पी, घेरा कलेक्ट्रेट 18-23-17

Wed, 10 Jan 2018 08:57 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
अगवा किसान के परिजनों ने तोड़ी चुप्पी, घेरा कलेक्ट्रेट 18-23-17
अगवा किसान के परिजनों ने तोड़ी चुप्पी, घेरा कलक्ट्रेट
विज्ञापन

भूमि विवाद में अपहरण की जताई आशंका, जांच के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जहानपुर गांव के अगवा किसान के परिजनों ने बुधवार को चुप्पी तोड़ दी। जमीनी विवाद में युवक को अगवा किए जाने की आशंका को लेकर कलक्ट्रेट में ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया। युवक की बरामदगी और आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग करते हुए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र दिया। अफसर ने सैनी कोतवाली पुलिस को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
सैनी कोतवाली के जहानपुर गांव निवासी इन्दर पाल का रविवार की रात अपहरण कर लिया गया। नलकूप की कोठरी में सेध लगाकर घटना को अंजाम देने के बाद अपहर्ता भाग निकले। किसान को किसने और क्यों अगवा किया इसे लेकर परिजन चुप्पी साधे रहे। चार दिन बाद बुधवार को चुप्पी तोड़ते हुए परिजनों ने जमीनी विवाद में युवक को अगवा किए जाने की आशंका जताई। युवक की सकुशल बरामदी के साथ अपहर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ मंझनपुर पहुंचे। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से की। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए सैनी एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

---------------------
इन्दर को जमीन निगल गई या आसमान
मंझनपुर(ब्यूरो) सैनी कोतवाली के जहानपुर गांव में चार दिन पहले अगवा किए गए किसान इन्दर का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। ऐसे में परिवार के लोग बेचैन हैं। साथ ही इस मामले ने पूरे पुलिस प्रशासन की भी नींद उड़ा रखी है। इन्दर को जमीन निगल गई या फिर आसमान। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर हवा में तीर चला रही है। किसान का सुराग नहीं लगने से परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
पड़ोसी गांव के दबंगों पर अगवा करने का आरोप
मंझनपुर(ब्यूरो)। अगवा किसान इन्दर की पत्नी तारा देवी का आरोप है कि जमीनी विवाद में उसके पति का अपहरण किया गया है। बताया कि पड़ोसी गांव गिरधरपुर गढी के ताहिर खां पुत्र अफजल, नाजे खां पुत्र कमल अली, मुअज्जम पुत्र मुस्तफा से खेत को लेकर विवाद चल रहा है। इन्हीं लोगों ने इंदर का अपहरण करते हुए हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया है। और पुलिस चार दिनों से लकीर पीट रही है।

----------------------
नलकूप की कोठरी में मिला चश्मा किसका था?
जहानपुर गांव में नलकूप से गायब हुए किसान इंदर पाल को लेकर रहस्य बरकरार है। उसे जमीन निगल गई या फिर आसमान खा गया। इस पर अभी तरह तरह के सवाल लोगों के दिमाग में कौंध रहे है। पुलिस भी अपने अंदाज में तीर मार रही है। लेकिन घटना स्थल पर रहे पीड़ित के परिवार व ग्रामीणों की माने तो नलकूप के पास पड़ा मिला टूटा चश्मा शायद अपहृताओं तक सीधे पहुंचा सकता है। बेटे की माने तो घटना में चौकी इंचार्ज देवीगंज की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed