फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ताओं में हाहाकार

चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ताओं में हाहाकार

Wed, 14 Feb 2018 08:28 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ताओं में हाहाकार
चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ताओं में हाहाकार
विज्ञापन

बाधित हो रही बोर्ड परीक्षा की तैयारी, जनसंपर्क भी धड़ाम
ट्रांसफार्मर आने के बाद शुक्रवार तक बहाल होगी आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
चायल।
विद्युत उपकेंद्र मनौरी के दर्जनभर गांवों की बिजली आपूर्ति रविवार की सुबह से ठप है। आठ एमबीए का ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद इन गांवों की पेयजल, संपर्क व्यवस्था चरमरा गई है। सबसे अधिक कठिनाई बोर्ड परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों को उठानी पड़ रही है। जिम्मेदार हैं कि हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं।
मनौरी उपकेंद्र में लगा आठ एमबीए का ट्रांसफार्मर रविवार की सुबह अचानक फुंक गया। ट्रांसफार्मर फुंकते ही मनौरी, मातपुर, पावन, मीरपुर, कसेंदा, तेवारा, मेड़वारा, काठगांव, असरावल कला, असरावल खुर्द सहित दर्जनभर गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। चार दिन बीत जाने के बाद इन गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे सबमर्सिबल पंप व पानी टंकी के सहारे पेयजल पर निर्भर रहने वाले लोगों में हाहाकार मच गया है। लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए दूसरे मोहल्लों में लगे हैंडपंप पर मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके अलावा लोगों के मोबाइल डिस्चार्ज होने से गैर प्रांतों में कमाई करने गए लाडलों, रिस्तेदारों से संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है। सबसे दयनीय स्थिति बोर्ड परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की है। बिजली के आभाव में उन्हें ढिबरी के सहारे विषयों की तैयारी करनी पड़ रही है। चरमराई विद्युत व्यवस्था आने वाले दो दिनों तक फिलहाल सुधरती नहीं दिख रही है। विभागीय जानकारों की माने तो बंगलौर से चला ट्रांसफार्मर शुक्रवार तक उपकेंद्र पहुंचेगा। इसके बाद भी समस्या से निजात मिल सकेगी। उपकेंद्र के जिम्मेदार हैं कि वह दूसरे फीडर से दो-चार घंटे भी बिजली आपूर्ति देने को तैयार नहीं है। इसे लेकर इलाके के उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन


इनसेट
निजी नलकूप व आटा चक्की भी हैं ठप
चार दिन से बाधित चल रही बिजली आपूर्ति का असर इलाके के किसानों पर भी पड़ रहा है। संबंधित दर्जनभर गांवों के लगभग डेढ़ सौ निजी नलकूप बिजली के आभाव में ठप हो गए हैं। इसके चलते गेहूं की फसल की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। यहां तक तो ठीक है गांवों में लगी आटा चक्की बंद होने से लोगों को दूसरे क्षेत्र की आटा चक्की तक गेहूं लेकर जाना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को गेहूं पिसाने में दो से तीन घंटे चक्की में इंतजार तक करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
ट्रांसफार्मर बंगलौर से चल दिया है। उपकेंद्र पहुंचने में शुक्रवार तक का समय लगेगा। दूसरे फीडर से आपूर्ति इसलिए नहीं जोड़ी जा रही कि वह पहले से ओवरलोड हैं। ट्रांसफार्मर आते ही समस्या से निजात मिल जाएगी।
इंद्रभान सिंह, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed