फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पांच फर्जी स्कूलों में लगा ताला, एक को मिली चेतावनी

पांच फर्जी स्कूलों में लगा ताला, एक को मिली चेतावनी

Fri, 15 Dec 2017 09:21 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
पांच फर्जी स्कूलों में लगा ताला, एक को मिली चेतावनी
पांच और स्कूलों में ताला, एक को चेतावनी
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने सरसवां क्षेत्र में की कार्रवाई
पश्चिम शरीरा (ब्यूरो)। बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को सरसवां क्षेत्र में अभियान चलाकर छापामारी की। इस दौरान बगैर मान्यता के संचालित पांच स्कूलों में ताला जड़ दिया। एक संचालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। टीम की इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप है।
जिले भर में बगैर मान्यता से संचालित हो रहे बेसिक व जूनियर स्कूलों के खिलाफ डीएम के निर्देश पर बीएसए एमआर स्वामी ने अभियान चला रखा है। इसके तहत शुक्रवार को एबीएसए सरसवां अजीत कुमार सिंह के साथ एबीएसए मंझनपुर अविनाश सिंह, बीएसए कार्यालय में अटैच एबीएसए अरविंद पटेल, एबीएसए नेवादा मिथलेश कुमार, एबीएसए कौशांबी जगत नारायण सिंह की टीम सरसवां ब्लॉक के अंधावा गांव पहुंची। वहां बगैर मान्यता के संचालित सरस्वती ज्ञान मंदिर, ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल, विवेकानंद विद्या मंदिर को सील कर दिया। यहां के बाद टीम पश्चिमशरीरा गांव पहुंची। वहां पर संचालित सरस्वती ज्ञान मंदिर व सन फ्लावर पब्लिक स्कूल को सील करते हुए सरकारी ताला जड़ दिया। इसी गांव में संचालित बीआर मॉडल पब्लिक स्कूल के संचालक को दोबारा स्कूल न खोलने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। टीम की कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा के एटीएम बूथों में नकदी का संकट
-पखवारे भर से रुपया नहीं निकलने के कारण उपभोक्ता परेशान
पश्चिम शरीरा (ब्यूरो)। बाजार में लगे एटीएम बूथों का खजाना पखवाड़े भर से खाली है। एटीएम से रुपया नहीं मिलने के कारण इलाकाई उपभोक्ता नकदी संकट से परेशान हैं। शिकायत के बाद भी बैंक अफसर समस्या का निस्तारण नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम शरीरा बाजार में बीओबी व एसबीआई बैंक ने एक-एक एटीएम लगा रखा है। एटीएम खुलने के बाद इलाके के लगभग आठ हजार उपभोक्ताओं ने अपना-अपना कार्ड संबंधित बैंक से बनवा लिया। इसके बाद उपभोक्ताओं को नगदी निकालने के लिए बैंक की लाइन में नहीं लगना पड़ रहा था। उपभोक्ता एटीएम कार्ड का प्रयोग कर जरूरत के हिसाब से रुपया निकाल लेते थे। पखवारे भर से दोनों बैंकों के एटीएम में रुपया खत्म है। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत बैंक प्रबंधकों से की पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी। एटीएम में रुपया नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है। मामले में एसबीआई के पश्चिमशरीरा शाखा प्रबंधक से पूछा गया तो उनका कहना था कि बैंक में रुपया नहीं आ रहा तो एटीएम में कहां से लगाया जाए। उपभोक्ताओं द्वारा जो रुपया जमा किया जा रहा है उसी से काम चलाया जा रहा है। बहरहाल एटीएम से रुपया खत्म होने से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है।


अद ने मनाया सरदार पटेल का परिनिर्वाण दिवस
चायल (ब्यूरो)। अपना दल कार्यकर्ताओं ने सरदार बल्लभ भाई पटेल का 67वां परिनिर्वाण दिवस शुक्रवार को मनौरी स्थित स्कूल में मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि शहर पश्चिमी के पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह पटेल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि के साथ हुई।

बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में प्रीतम सिंह ने कहा कि सरदार पटेल देश के सच्चे भक्त थे। उन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता, दृढ़ निश्चय, अदम्य साहस, कूटनीति के बल पर रातोंरात 567 रियासतों को देश में मिलाने का काम किया। उनके इस कार्य का देश हमेशा ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में पार्टी के दिरगज कोरी, फूलचंद्र दिवाकर, अरुण पटेल, जावेद अहमद, शैलेंद्र कुमार, राजू पासी, सनाउल इस्लाम, रवी पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed