फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बारिश के साथ पड़े ओले, बढ़ी ठंड

बारिश के साथ पड़े ओले, बढ़ी ठंड

Fri, 15 Feb 2019 07:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
बारिश के साथ पड़े ओले, बढ़ी ठंड
बारिश के साथ पड़े ओले, बढ़ी ठंड
विज्ञापन

फसलें चौपट होने की आशंका से सहमे किसान
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/सरायअकिल/कनैली। शुक्रवार को मौसम का मिजाज कुछ ज्यादा ही बिगड़ा दिखा। दिन में रुक-रुककर बारिश के साथ ही कहीं-कहीं ओले भी पड़े। इसके चलते सर्दी बढ़ गई। साथ ही खेतों में खड़ी फसलों की बर्बादी का खतरा बढ़ गया है। जिले के किसान संभावित नुकसान से सहमे हुए हैं।
फरवरी के पहले हफ्ते में मौसम पूरी तरह से साफ हो गया था। दिन में चटख धूप होने से लोगों ने गरम कपडों से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। इसी बीच पहाड़ों में बर्फबारी शुरू हो गई। तीन दिन से इसका असर दोआबा में भी देखने को मिल रहा है। छिटपुट बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को जिले के अलग-अलग हिस्सों में दिनभर रुक-रुककर बरसात हुई। सदर तहसील के कनैली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ओले भी पड़े। बारिश के साथ ओले पड़ने से इलाकाई किसान डर गए। किसानों खेताें में खड़ी फसल नष्ट होने की चिंता सताने लगी है। जुगराजपुर के टुनटुन, कनैली के सीतासरन, मेड़रहा के रामदीन व दिया के सुखराम आदि किसानों का कहना है कि जिस तरह से लगातार तेज हवा व बारिश हो रही है, उससे किसानों को फ ायदा कम नुकसान ज्यादा है। ओले के साथ बारिश से खेतों में खड़ी सरसों, अरहर, चना, मटर आदि की फ सलों को ज्यादा नुकसान है। मौसम का मिजाज देख किसानों की धड़कनें तेज होने लगी हैं। किसान मौसम साफ रहने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। दूसरी तरफ मानसून बिगड़ने से सर्दी बढ़ गई है। लोग जाड़े से बचने के लिए शुक्रवार को अलाव तापते नजर आए। बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में दिक्कतें बढ़ गई हैं। सड़कों पर कीचड़ फैल गया है।
विज्ञापन

बारिश के साथ पड़े ओले, बढ़ी ठंड फोटो नं-15,16

सांसद आज करेंगे जनसुनवाई
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर शनिवार को विकास भवन के सरस हाल स्थित अपने संसदीय कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे। मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडेय ने बताया कि जनसुनवाई के बाद सांसद सदर ब्लॉक परिसर में एलमिको कानपुर की ओर से मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल के पात्र दिव्यांगजनों के मूल प्रमाण पत्र के जांच शिविर में भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed