फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जीटी रोड फोर लेन में बिजली-पानी का अड़ंगा

जीटी रोड फोर लेन में बिजली-पानी का अड़ंगा

Mon, 25 Dec 2017 12:49 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड फोर लेन में बिजली-पानी का अड़ंगा
जीटी रोड फोर लेन में बिजली-पानी का अड़ंगा
विज्ञापन

-कोखराज से मनौरी तक हाईवे का होना है चौड़ीकरण
-रकम अवमुक्त होने के बाद भी पाइप लाइन व खंभे शिफ्ट नहीं कर रहा महकमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण की राह में जल निगम और विद्युत विभाग रोड़ा बने हैं। रकम अवमुक्त होने के बावजूद दोनों विभाग अपने-अपने हिस्से का काम नहीं कर रहे हैं। इसके चलते चौड़ीकरण का काम प्रभावित हो रहा है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण ने इस बाबत डीएम को पत्र लिखकर काम पूरा कराने का अनुरोध किया है।
राष्ट्रीय राज मार्ग-2 कोखराज से मनौरी तक डबल लेन है। इस मार्ग पर आवागमन अधिक होने के कारण दिन भर जाम की समस्या बनी रहती है। अगले साल पड़ने वाले कुंभ मेले में भीड़ बढ़ने पर समस्या खड़ी हो सकती है। संभावित दिक्कतों को देखते हुए शासन की ओर से इस मार्ग को फोर लेन कराया जा रहा है। 19 किमी लंबे इस मार्ग पर 240 विद्युत पोल के साथ ही जल निगम की पेयजल सप्लाई लाइन पड़ रही है। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से खंभे व पाइपलाइन शिफ्ट करने के लिए साल भर पहले ही धनराशि भी अवमुक्त की जा चुकी है। इसके बावजूद न तो बिजली के खंभे उखाड़कर दूसरी जगह पर शिफ्ट किए जा सके और न ही पानी की सप्लाई लाइनों को इधर-उधर किया गया। जल निगम और बिजली विभाग के दिलचस्पी नहीं दिखाने से शासन की प्राथमिकता में शामिल हाईवे चौड़ीकरण का काम प्रभावित हो रहा है। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सतीश कुमार ने डीएम को पत्र लिखकर कार्य पूरा कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


किस विभाग को कब अवमुक्त हुई रकम-
विभाग दिनांक अवमुक्त धनराशि
जलनिगम 08/09/17 2,42,32,477 (तीन किस्त में)
बिजली विभाग 05/09/16 84,00404 (दो किस्त में)
...तो कुंभ मेले में खड़ी हो जाएगी समस्या
मंझनपुर (ब्यूरो)। शासन की प्राथमिकता में शामिल हाईवे चौड़ीकरण में बिजली, जलनिगम ही नहीं वन विभाग भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। रकम अवमुक्त होने के बावजूद वन विभाग भी इस मार्ग पर पड़ने वाले पेड़ों का कटना नहीं किया जा रहा है। संबंधित विभागों के काम की रफ्तार से साफ हो गया कि कुंभ मेला तक सड़क निर्माण पूरा नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या कहते हैं अफसर
धनराशि अवमुक्त होने के बावजूद जल निगम, विद्युत और वन विभाग अपने-अपने हिस्से का काम नहीं कर रहा है। इसके लिए समय-समय पर जिम्मेदारों को पत्र भी लिखा जा रहा है। फिर भी काम में तेजी नहीं दिखाई जा रही है। इसके चलते हाईवे चौड़ीकरण का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed