{"_id":"5946d3c64f1c1be2698b45ba","slug":"101497813958-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री की शिकायत के बाद बदले गए थानेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री की शिकायत के बाद बदले गए थानेदार
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ सिंह की शिकायत के बाद से पुलिस महकमे में खलबली मची है। अवैध खनन में लिप्त दरोगा राजीव नारायण सिंह को लाइन हाजिर करने के बाद एसपी ने रविवार को कई थानों के प्रभारियों की तैनाती में फेरबदल कर दिया। साथ ही मंझनपुर कोतवाल को हटाकर क्राइम ब्रांच में भेज दिया।
बालू कारोबार में पुलिस की संलिप्तता का भांडा फोड़ होने के बाद थाने के पुलिस कर्मी अधिकारियों की निगाह में आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को आईजी रमित शर्मा से पिपरी के मकदूमपुर चौकी में तैनात रहे दरोगा राजीव नारायण सिंह की शिकायत की थी।
आरोप लगाया था कि बालू के अवैध कारोबार में दरोगा की भूमिका संदिग्ध है। आईजी के निर्देश पर एसपी ने शनिवार की शाम ही दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया था। रविवार को कड़े कदम उठाते हुए एसपी ने पिपरी इंस्पेक्टर विपिन त्रिवेदी को पूरामुफ्ती थाने की कमान सौंपी। पूरामुफ्ती एसओ रहे अर्जुन सिंह को पिपरी का एसओ बनाया। मंझनपुर कोतवाल रहे दिनेश यादव को क्राइम ब्रांच भेज दिया गया है। अब मंझनपुर कोतवाली की कमान उमाशंकर यादव संभालेंगे। कोखराज में एसआई उपनिरीक्षक की तैनाती की गई है। एसपी की इस कार्रवाई से खलबली मची है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री की शिकायत के बाद बदले गए थानेदार
अवैध खनन में लिप्त दरोगा को लाइन हाजिर कर एसपी ने थाना प्रभारियों की तैनाती में किया फेरबदल