फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   10 new positives were found, 15 patients were cured

10 नए पॉजिटिव मिले, 15 मरीज हुए ठीक

Fri, 11 Feb 2022 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
10 new positives were found, 15 patients were cured
मलिन का पुरवा गांव में कोरोना का टीका लगाती महिला स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : KAUSHAMBI
कोरोना संक्रमण की रफ्तार सुस्त पड़ने लगी है। चार दिनों से नए संक्रमित मिलने से ज्यादा पुराने मरीज ठीक हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को जहां दस मरीज मिले वहीं, 15 ठीक हो गए। दूसरी तरफ 11 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोनारोधी टीका भी लगवाया।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी 2068 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले दस लोग पॉजिटिव निकले। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

अच्छी बात यह रही कि इस दौरान पहले से संक्रमण की जद में रहे 15 मरीज ठीक हो गए। इस कारण जिले में संक्रमितों की संख्या घटकर 74 रह गई है। इनमें से 15 मरीजों का अलग-अलग कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि 59 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं दूसरी तरफ जिले भर में आयोजित टीकाकरण सत्र में 11,048 लोगों ने संक्रमण से बचाव के लिए कोरोनारोधी टीका लगवाया। इनमें 659 किशोर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed