फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   10 became out of election

रण से बाहर हुए लड़इया, बनेंगे दूसरों के खेवनहार

Mon, 22 Apr 2019 12:37 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 22 Apr 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के रण से बाहर हुए प्रत्याशी अब बड़े दलों के संपर्क में हैं। खासे वोट बैंक का सब्जबाग दिखाकर बड़े दलों के प्रत्याशी से कुछ पैसा लेकर अपना उल्लू सीधा करने के चक्कर में हैं। शनिवार को नामांकन की अंतिम सूची जारी होने के बाद सियासी रण से बाहर हुए लोग अब राजनैतिक दलों के बैनर से उतरे प्रत्याशी का समर्थन कर वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन


कौशाम्बी संसदीय सीट से 22 लोगों ने नामांकन किया था। शनिवार को जांच के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने अंतिम सूची जारी की। जिसमें नामांकन करने वाले 10 लोग चुनाव मैदान में आने से पहले ही हार गए। अपने नामांकन के दौरान इन प्रत्याशियों ने भीड़ दिखाकर यह साबित करने का भरसक प्रयास किया था कि उनके पास बिरादरी का सर्मथन हैं। कोरी, धोबी, रैदास आदि बिरादरी के लोग अब सियासी मुकाम न मिलने पर बड़े दल के प्रत्याशियों के सर्मथन में हैं। नामांकन के दौरान आने वाला खर्च मिले और वह उनके लिए प्रचार करें तो गाड़ी व खर्च की व्यवस्था की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो रविवार को ही चुनाव मैदान में उतरे कई नेता भले ही खुद के लिए वोट नहीं जुटा सकते थे लेकिन वह दूसरे दल का झंडा लगाकर वोट मांगते दिखे। हालांकि नेता के बदले सियासी रंग से जनता बखूबी वाकिफ है। लेकिन वह अपना समर्थन देने के बाबत यह कहते फिर रहे हैं कि तकनीकी दिक्कत से चुनाव मैदान से बाहर हो चुके हैं। लेकिन उन्होंने जिस वादे को लेकर जनता के साथ अपना नामांकन किया उनका प्रत्याशी जीतने पर वह वादा पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed