फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Youth will get a chance to showcase their talent in seven disciplines.

Kasganj News: सात विधाओं में युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका

Thu, 04 Dec 2025 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 04 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। युवा कल्याण विभाग जिले की प्रतिभा को मंच देने के लिए 6 दिसंबर को युवा उत्सव का आयोजन करने जा रहा है। इसमें युवाओं को सात विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन


प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि युवा उत्सव में प्रतिभागियों के लिए सात विधाएं निर्धारित की गई हैं। इनमें डेक्लेमेशन, कहानी लेखन, लोकनृत्य समूह, लोकगीत समूह, पेंटिंग, कविता लेखन और विज्ञान प्रदर्शनी शामिल हैं। युवा अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार इनमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सकेंगे। उत्सव में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को माई भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आयोजन के लिए द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी कार्यालय या 9675646496, 7906695783 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed