{"_id":"6afb494f889ab9cc28076b1b","slug":"youth-killed-in-car-bike-collision-cousin-injured-kasganj-news-c-175-1-kas1003-157246-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कार-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, मौसेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कार-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, मौसेरा भाई घायल
विज्ञापन
नगला सहजन गांव के पास सड़क हादसे के बाद मौजूद क्षतिग्रस्त बाइक और पुलिस। स्त्रोत : पुलिस
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में नगला सहजन के पास सोमवार की देर शाम कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं, उसके मौसेरे भाई को हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हाथरस जनपद में सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला ढक निवासी जसवीर (20) पुत्र नाथू सिंह सोमवार को अपने मौसेरे भाई ममतेश (25) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गांव बरई शाहपुर थाना सिकंदराराऊ के साथ बाइक से कासगंज आए थे।
वे सहावर थाना क्षेत्र के गांव सरसवा में अपने छोटे भाई भोले की ससुराल में आयोजित तेरहवीं की दावत में शामिल होने गए थे। सोमवार देर शाम करीब 6:44 बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में गांव नगला सहजन के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान जसवीर की मौत हो गई जबकि ममतेश की हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस ने बाइक सवारों के परिजन को दे दी है।
सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल है। पुलिस ने हादसे के बाद कार को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।