{"_id":"6afb4a3dce55427dde015029","slug":"accused-in-child-murder-case-bail-rejected-kasganj-news-c-175-1-kas1003-157243-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बच्चे की हत्या के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बच्चे की हत्या के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र में नामकरण संस्कार की दावत के दौरान 9 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में जिला न्यायाधीश रामेश्वर की अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।
सहावर में याकूतगंज निवासी वादी सुखवीर सिंह ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि बीती 1 मई 2026 को पड़ोसी जसवीर गोला के यहां बच्चे का नामकरण संस्कार कार्यक्रम था। रात करीब 11 बजे नगला बीच थाना सोरोंजी निवासी धनेश यादव वहां दावत खाने आया था।
आरोप है कि धनेश ने वादी के 9 वर्षीय बेटे यश से शराब पीने के लिए पानी लाने को कहा। बच्चे के मना करने पर आरोपी ने गुस्से में आकर उसे तमंचे से गोली मार दी थी, जिससे उसकी आंतें बाहर आ गईं थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और आयुध अधिनियम के तहत आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन
मामले में जिला जज की अदालत में आरोपी ने जमानत याचिका लगाई थी। आरोपी के अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि मुकदमे के परीक्षण के दौरान वादी मुकदमा पिता सुखवीर, चश्मदीद गवाह अर्जुन और कन्हैया अदालत के समक्ष आरोपी द्वारा गोली चलाने या मौके पर मौजूद होने की बात से इनकार कर चुके हैं।
बचाव पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए जमानत देने की मांग की। वहीं, जिला शासकीय अधिवक्ता (दाण्डिक) ने जमानत का कड़ा विरोध किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि प्रथम दृष्टया आरोपी प्राथमिकी में नामजद है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण एंटीमॉर्टम फायरआर्म इंजरी होना पाया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है। अपराध की गंभीर प्रकृति और साक्ष्यों को देखते हुए जिला न्यायाधीश ने आरोपी की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।