{"_id":"6afb4c455706c3e66a01cf99","slug":"for-epilepsy-rely-on-medical-treatment-not-faith-healing-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-157195-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मिर्गी में झाड़-फूंक नहीं, इलाज पर करें भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मिर्गी में झाड़-फूंक नहीं, इलाज पर करें भरोसा
विज्ञापन
कासगंज। मिर्गी के दौरे पड़ने पर झाड़-फूंक या तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़कर मरीज की मुश्किलें बढ़ाने से बचना चाहिए। मिर्गी किसी भूत-प्रेत का साया या दैवी प्रकोप नहीं बल्कि मस्तिष्क से जुड़ा एक न्यूरोलॉजिकल विकार है जिसे समय पर चिकित्सकीय परामर्श और नियमित उपचार से पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है।
इसके बावजूद जागरूकता के अभाव में आज भी कई लोग इसे अंधविश्वास से जोड़कर देखते हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव सक्सेना ने स्पष्ट किया कि मिर्गी मस्तिष्क में असामान्य विद्युत गतिविधि के कारण होती है और इसका किसी टोने-टोटके या भूत-प्रेत बाधा से कोई संबंध नहीं है।
दौरे पड़ने पर मरीज को ओझा-तांत्रिक के पास ले जाने के बजाय योग्य चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में हर माह मिर्गी से पीड़ित 20 से 25 मरीज उपचार के लिए आते हैं। सीएमएस ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को भी गंभीरता से लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन
इसके लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय मामों के मनकक्ष (कमरा नंबर 204) में प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक परामर्श लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 पर संपर्क कर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुफ्त सलाह प्राप्त की जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अंधविश्वास से दूर रहने और समय पर सही उपचार कराने की अपील की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मिर्गी के लक्षण
-अचानक बेहोश होना या खड़े-खड़े गिर जाना
-बोलने और बात समझने में परेशानी
-भावनाओं में अचानक बदलाव
-मांसपेशियों में दर्द
-शरीर में झुनझुनी या सनसनाहट होना
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इन बातों का रखें ध्यान
-दौरे पड़ने पर झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र से बचें
-मरीज को समय पर योग्य चिकित्सक के पास ले जाएं
-बिना चिकित्सकीय सलाह के इलाज में लापरवाही न करें
-मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को छिपाएं नहीं
-- -- -- -- -- -- -- -- -
मिर्गी दौरे के कारण
-परिवार में मिर्गी का इतिहास होना
-दुर्घटना या किसी आघात के कारण मस्तिष्क को नुकसान पहुंचना
- मस्तिष्क में दिमागी बुखार या एन्सेफलाइटिस के संक्रमण
-मस्तिष्क में रक्त प्रवाह रुकना या गांठ होना
-जन्म के समय ऑक्सीजन की कमी होना
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
क्या करें
-मरीज को किसी सुरक्षित और साफ जगह पर करवट के बल लिटाएं ताकि सांस की नली खुली रहे
-उनके सिर के नीचे कोई नरम चीज़ (जैसे तकिया या कपड़ा) रख दें
-तंग कपड़ों (जैसे टाई या कॉलर) को ढीला कर दें
-- -- -- -- -- --
क्या न करें
मरीज के मुंह में कोई भी चीज़ (चम्मच, पानी या दवा) जबरदस्ती न डालें
मरीज को कसकर न पकड़ें या रोकने की कोशिश न करें
भीड़ न लगाएं, ताजी हवा आने दें