Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Margashirsha Shukarkhetra Mahotsav in Soronji to begin on December 18

Kasganj News: सोरोंजी में मार्गशीर्ष शूकरक्षेत्र महोत्सव 18 दिसंबर से

Tue, 17 Nov 2026 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Margashirsha Shukarkhetra Mahotsav in Soronji to begin on December 18
फोटो 11-  मार्गशीर्ष मेला की बैठक में चेयरमैन व सभ्रांत नागरिकों से बातचीत करते डीएम प्रणय सिंह
कासगंज। तीर्थनगरी में आयोजित होने वाले प्रांतीय मेला मार्गशीर्ष शूकरक्षेत्र महोत्सव-2026 का आयोजन 18 दिसंबर से 11 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक की गई।
विज्ञापन

इसमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। महोत्सव के तहत 19 दिसंबर को सिख धर्म प्रकाश पर्व की नगर भ्रमण यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 20 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी पर मुख्य शाही स्नान, विशाल पंचकोसीय परिक्रमा और भगवान श्री श्याम वराह एवं श्वेत वराह की भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण करेगी।
विज्ञापन

देश के विभिन्न प्रांतों से आने वाले करीब लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए परिक्रमा मार्ग पर पेयजल, प्रकाश, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पश्चात, 21 दिसंबर को द्वादशी महामंडलेश्वर निरंजनी शाही स्नान, 22 दिसंबर को त्रयोदशी नागा साधु शाही स्नान और 23 दिसंबर को पूर्णिमा शाही स्नान संपन्न होगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी आलोक गुप्ता, एसडीएम सदर एसएन त्रिपाठी, ईओ विवेक त्रिपाठी और नगर पालिका अध्यक्ष सोरों रामेश्वर दयाल महेरे सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed