{"_id":"6927198cb9e6944d90041e7e","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-kasganj-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में माैत...दोस्त के घर इस हाल में मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में माैत...दोस्त के घर इस हाल में मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 26 Nov 2025 08:45 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 26 Nov 2025 08:45 PM IST
सार
पत्नी से विवाद के बाद दोस्त के घर में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज में सिढ़पुरा के मोहल्ला सुदामा नगर में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव दोस्त के घर में बेड पर पड़ा मिला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए।
युवक पत्नी से विवाद के बाद करीब 20 दिनों से दोस्त के घर पर ही रह रहा था। युवक की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। एटा जनपद में जैथरा थाना के सर्रा परौली गांव के मूल निवासी अभिजीत उर्फ अबी (40) पुत्र महेश वर्तमान में सुदामा नगर सिढ़पुरा में रह रहे थे। उनका शव बुधवार को दोस्त रवि उर्फ श्याम सिंह के घर में संदिग्ध परिस्थिति में मिला।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलित किए। जानकारी होने पर युवक के परिजन भी रोते-बिलखते हुए मौके पर आ गए। बेटे अनिकेत ने बताया कि पिता का प्रापर्टी को लेकर मां से विवाद चल रहा था। करीब 20 दिन पहले पिता घर से चले आए थे। तब से वह दोस्त रवि के घर पर रह रहे थे।
विज्ञापन
दोपहर में उनकी मौत की जानकारी मिली। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि युवक पत्नी से विवाद के बाद दोस्त के घर रह रहा था। उसकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। मौके से दवाएं और डॉक्टर का पर्चा भी मिला है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।