फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   youth died who injured in road accident in Kasganj accident took place on way to Delhi

Kasganj: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, दिल्ली जाते समय रास्ते में हुआ था हादसा

Sun, 14 Jul 2024 05:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Jul 2024 05:59 PM IST
सार

कासगंज में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। घर से दिल्ली जाते समय रास्ते में हादसा हो गया था। वहीं घायल साथी का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
youth died who injured in road accident in Kasganj accident took place on way to Delhi
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में चार दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की उपचार के लिए दिल्ली ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृत युवक गांव के एक अन्य युवक के साथ काम करने के लिए दिल्ली बाइक से जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार होकर वह घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए आगरा में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों के रेफर करने पर परिवार के लोग उसे दिल्ली ले जा रहे थे। परिजन ने युवक के शव बिना पोस्टमार्टम कराए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


हादसे में घायल होकर मृत युवक लखन (29), नगला बेरिया गांव निवासी राधेश्याम का पुत्र था। वह 11 जुलाई को वह गांव निवासी अजय (28) के साथ उसकी बाइक पर सवार होकर दिल्ली काम के सिलसिले में जा रहा था। मृतक के मामा मनोज ने बताया कि दिल्ली जाते समय जेवर हाइवे पर टप्पल के निकट किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हुए।
विज्ञापन


राहगीरों ने उन्हें पुलिस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया । सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को गांव ले आए। लखन की हालत गंभीर देखते हुए परिजन उसे आगरा ले गए। आगरा से दिल्ली ले जाते समय शनिवार की देर रात्रि उसकी मौत हो गई। परिजन उसका शव गांव ले आए और बिना पोस्टमार्टम कराए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं दूसरे घायल अजय का निजी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का एक मात्र सहारा था मृतक युवक

सड़क हादसे में घायल युवक लखन की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की मां रूबी ने बताया कि उनके पति की मृत्यु लगभग एक वर्ष पूर्व बीमारी के चलते हो गई। पति के मौत के बाद लखन ही परिवार का सहारा था। तीन बच्चों में लखन सबसे बड़ा था। बेटी कीर्ति की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा शिवा (11) वर्ष का है। मां रूबी व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed