{"_id":"67039118494093c9540a3ce3","slug":"youth-committed-suicide-by-hanging-himself-after-being-slapped-by-policeman-in-kasganj-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: रामलीला मंचन के दौरान सिपाही ने सरेआम युवक को जड़ा थप्पड़, बर्दाश्त न कर सका; छोड़ गया दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: रामलीला मंचन के दौरान सिपाही ने सरेआम युवक को जड़ा थप्पड़, बर्दाश्त न कर सका; छोड़ गया दुनिया
Mon, 07 Oct 2024 01:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Oct 2024 01:32 PM IST
सार
रामलीला मंचन के दौरान सिपाही ने सरेआम युवक को थप्पड़ जड़ दिया। आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोमवार को एक युवक ने रविवार की रात में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजन का आरोप है कि उसने यह कदम रात में रामलीला मंचन के दौरान एक सिपाही द्वारा अभद्रता किए जाने के बाद उठाया है। युवक के आत्महत्या करने के बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित कई थानों का फोर्स भी पहुंच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
घटना सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। गांव निवासी रमेश (48) पुत्र कन्हैया लाल ने सोमवार की सुबह कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने जब कमरे में शव लटका हुआ देखा तो उनके पैरों तले जमीं खिसक गई। परिजन का आरोप है कि रविवार की रात को रमेश गांव में हो रही रामलीला देखने गया था।
विज्ञापन
वहां एक सिपाही ने उसके थप्पड़ मार दिया। सार्वजनिक तौर पर थप्पड़ मारे जाने से वह काफी आहत हो गया था। इसके चलते ही उसने खुदकुशी कर ली। घटना के बाद परिजन व ग्रामीणों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश दिखाई दिया। जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, सीओ सिटी आंचल चौहान और विभिन्न थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई।
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत किया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि सिपाही द्वारा थप्पड़ मारने का आरोप गलत है। युवक मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। उसे सिर्फ हाथ पकड़ कर हटाया गया है। इसका वीडियो भी वहां किसी ने बनाया है। परिजन व ग्रामीणों को समझा दिया गया है। शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।