{"_id":"6ad90203332724dc280645e2","slug":"youth-arrested-at-railway-station-with-two-stolen-mobile-phones-kasganj-news-c-175-1-agr1054-155953-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: रेलवे स्टेशन पर चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: रेलवे स्टेशन पर चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो32कासगंज जीआरपी ने गिरफ्तार किया मोबाइल चोरी का आरोपी। संवाद
कासगंज। राजकीय रेलवे पुलिस ने बुधवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चेकिंग के दौरान चोरी के दो मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी फिरोजाबाद जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने बताया कि पुलिस टीम 21 अक्तूबर को कासगंज रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दोपहर 1:20 बजे प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर मथुरा छोर से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी किए गए दोनों मोबाइल बरामद हुए हैं।
आरोपी की पहचान अवनीश उर्फ कंचन (20) निवासी गांव कुढ़ी, थाना खैरगढ़, जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई है। उसके पास से बरामद मोबाइल की कीमत 20 हजार रुपये है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मोबाइल चोरी के मामले दर्ज हैं। वह थाना शिकोहाबाद, जिला फिरोजाबाद में दर्ज चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा जीआरपी कासगंज में भी उसके खिलाफ मोबाइल चोरी से संबंधित एक अन्य प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।