फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   young man set fire to his bike in fit of rage and hut of his neighbor also got burnt In Kasganj

Kasganj: पिता से कहासुनी के बाद बेटे ने बाइक में लगा दी आग, चपेट में आ गई पोड़सी की झोपड़ी, सामान जलकर राख

Tue, 25 Apr 2023 10:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 10:25 PM IST
सार

कासगंज में पिता से कहासुनी के बाद बेटे ने अपनी बाइक में आग लगा दी। आग की लपटों की चपेट में पोड़सी की झोपड़ी भी आ गई। इससे उसका सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
young man set fire to his bike in fit of rage and hut of his neighbor also got burnt In Kasganj
पिता से कहासुनी के बाद बेटे ने बाइक में लगा दी आग (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई तो पुत्र ने बाइक में आग लगा दी। आग की लपटें पास बनी झोपड़ी तक पहुंच गई। इससे झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक काफी सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


घटना सोरोंजी थाना क्षेत्र के बरकुला गांव की है। गांव निवासी अरविंद की अपनी पिता पूरन से 23 अप्रैल को बाइक की चाबी को लेकर कहासुनी हो गई। पिता बाइक की चाबी नहीं दे रहे थे। अरविंद ने क्रोध में आकर बाइक में आग लगा दी। आग की लपटें पास में स्थित यादराम की झोपड़ी तक पहुंच गई। इससे झोपड़ी में आग लग गई। 

विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

लोगों ने झोपड़ी में आग लगी देखी तो भागकर पहुंचें। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यादराम ने बताया कि झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया। कोतवाल डीके त्यागी ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed