{"_id":"6998aa5a925449ddff0ba6e7","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-at-sisters-house-kasganj-news-c-175-1-agr1054-143740-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बहन के घर युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बहन के घर युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Sat, 21 Feb 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो23मृतक कालू का फाइल फोटो।
कासगंज। अमांपुर के गांव नगला खारी से चार दिन पूर्व बहन के घर जनपद अलीगढ़ के गांव हरवंशपुर गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव लेकर परिजन गांव पहुंचे। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव नगला खारी निवासी कालू (26) पुत्र आराम सिंह 17 फरवरी की शाम 7 बजे बहन गुड्डो निवासी गांव हरवंशपुर थाना अतरौली जनपद अलीगढ़ के घर गया था। भाई पप्पू ने बताया कि 19 फरवरी की शाम 7 बजे उसकी भट्ठे पर मौत हो गई। इसके बाद वह बहन की ससुराल पहुंचे और उसके शव को गांव ले आए। युवक की मौत की सूचना मिलने पर उसके ससुरालीजन भी गांव में पहुंच गए। उन्होंने कालू के चेहरे पर चोट देखकर संदिग्ध मौत की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की मौत के बारे में पूछताछ की। परिजन ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। इनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। उसकी पत्नी राखी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। अमांपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया परिजन की शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम कि लिए भेजा है। युवक की मौत के मामले में पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।