{"_id":"69cc11fe6e9721b92e0a74c5","slug":"young-man-dies-in-tractor-collision-mother-and-wife-injured-kasganj-news-c-175-1-agr1054-145541-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, मां-पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, मां-पत्नी घायल
Tue, 31 Mar 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो 41 - पटियाली स्वाथ्य केंद्र पर महिला का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत : संवाद
पटियाली। धुमरी मार्ग पर मंगलवार की शाम गांव जासमई के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी मां व पत्नी घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया।
जनपद मैनपुरी में थाना ओंछा के गांव सत्यकुटी निवासी पवन (30) पुत्र विजय बहादुर सिंह मंगलवार की सुबह बाइक पर सवार होकर पत्नी पूनम (26) और मां कुमारी देवी के साथ गांव बहादुर नगर स्थित भोलेबाबा आश्रम पर दर्शन करने के लिए आया था। जब वह शाम 4 बजे बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था।
पटियाली-धुमरी मार्ग पर नगला जासमई के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में उसकी बाइक आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। ट्राॅली के पहिये के नीचे दबकर पवन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। किसी ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को पटियाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
जहां डॉक्टर ने मां कुमारी देवी और पूनम को रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।