फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   young man died due to electric shock while repairing cooler In Kasganj

Kasganj News: कूलर सही करते समय युवक को लगा करंट, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

Thu, 05 Sep 2024 02:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 02:59 PM IST
सार

कासगंज में कूलर सही करते समय युवक को करंट लग गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
young man died due to electric shock while repairing cooler In Kasganj
बिलखते परिजन, अर्जुन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में गुरुवार को कूलर सही करते समय युवक को करंट लग गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


घटना पटियाली कोतवाली क्षेत्र ग्राम घोसगंज की है। गांव निवासी 24 वर्षीय अर्जुन पुत्र अवधेश कुमार गुरुवार को अपने घर का कूलर पंखा सही कर रहा था। अर्जुन ने बिजली के बोर्ड में कूलर का तार लगाया। कूलर चालू नहीं हुआ तो उसने पंखे को हाथ से हिलाना चाहा, तभी उसको करंट लग गया। उसका हाथ पंखे से ही चिपक गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद वह धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ा। उसके गिरने की आवाज सुनकर पत्नी पिंकी दौड़ कर उसके पास पहुंची। पिंकी को समझते देर न लगी कि अर्जुन को करंट लग गया है। पिंकी के मुंह से चीख निकल गई। चीख़ सुनकर परिजन भी आ गए। अर्जुन को गम्भीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अर्जुन की अचानक मौत की ख़बर जैसे ही उसके घर पहुंची तो परिवार में चीत्कार मच गया। अर्जुन की पत्नी पिंकी सदमे में आ गई। उसकी आंखों के आंसू सूख गए। अर्जुन की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसके एक चार माह का एक पुत्र अभिमन्यु है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed