{"_id":"66988e4b3676ed7e8708843d","slug":"young-man-died-after-consuming-50-bp-tablets-in-kasganj-his-father-said-this-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: बीपी की 50 गोलियां गटक गया युवक, तोड़ दिया दम; पिता ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: बीपी की 50 गोलियां गटक गया युवक, तोड़ दिया दम; पिता ने कही ये बात
Thu, 18 Jul 2024 09:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Jul 2024 09:08 AM IST
सार
कासगंज में एक युवक बीपी की 50 गोलियां गटक गया। घरवाले अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका। दवाई खाने की बात पिता ने बताई।
विज्ञापन
आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार की देर रात्रि एक युवक ने बीपी (ब्लड प्रेशर) नियंत्रित करने वाली दवा की 50 गोलियों का सेवन कर लिया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल पर उसकी मौत हो गई। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव अपने साथ ले गए। उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के नमैनी गांव की है। गांव निवासी मोनू (22) पुत्र अजीत कुमार ने मंगलवार की देर रात्रि करीब 10 बजे बीपी की दवा का सेवन कर लिया। पिता अजय कुमार ने बताया कि बीपी की दवा का अधिक सेवन करने से उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसकी दशा देखकर परिजन परेशान हो गए। वह आनन-फानन उसे बेहोशी की हालत में युवक को लेकर रात्रि में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
चिकित्सक के पूछे जाने पर पिता ने बताया कि उसने बीपी की दवा का अधिक मात्रा सेवन कर लिया है। डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाने से पूर्व युवक ने जिला अस्पताल पर ही दम तोड़ दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए उसका शव अपने साथ गांव ले गए।
विज्ञापन