{"_id":"6b03292049d760fefa085cd1","slug":"young-man-body-found-hanging-family-suspects-murder-kasganj-news-c-175-1-kas1003-157554-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजन को हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजन को हत्या की आशंका
विज्ञापन
फोटो 18 - मृतक विपिन का फाइल फोटो। स्रोत : संवाद
पटियाली। गांव गणेशपुर में रविवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। वह शनिवार को घर से गांव में टेंट लगाने की बात कहकर निकला था। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव दयोरैया निवासी विपिन शाक्य (25) पुत्र श्यामपाल मझोला स्थित एक टेंट हाउस की दुकान पर मजदूरी करता था। मृतक के चाचा दुर्गा प्रसाद ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 9:30 बजे यह कहकर घर से निकला था कि वह थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर में शादी का टेंट लगाने जा रहा है।
रविवार सुबह करीब 6 बजे गणेशपुर के ग्रामीणों ने परिजन को उसका शव गांव में नीम के पेड़ पर लटका होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के बड़े भाई तीर्थ राज (28), बहनों सावित्री (35) व पूनम (30) तथा मां नैना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।
सीओ दुर्गेश कुमार मिश्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।