{"_id":"69b85436436e2283400375d7","slug":"yogyata-and-himanshi-win-essay-competition-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-144801-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: योग्यता और हिमांशी निबंध प्रतियोगिता में विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: योग्यता और हिमांशी निबंध प्रतियोगिता में विजयी
Tue, 17 Mar 2026 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगर क्षेत्र की छात्राओं योग्यता और हिमांशी ने शहीद दिवस निबंध प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। इस अवसर पर सत्यमेव जयते यूएसए के फाउंडर ओम वर्मा ने दोनों छात्राओं को पुरस्कृत किया। विजेता छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप स्मार्ट वॉच भेजी गई, जिसे पाकर उनके चेहरे खिल गए।
संस्था ने शहीद दिवस के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रतियोगिता में योग्यता और हिमांशी ने चंद्रशेखर आजाद, भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों पर अपने निबंध प्रस्तुत किए। विद्यालय की शिक्षिका प्रवीणा दीक्षित ने इन निबंधों को संस्था के पास भेजा।
इसके बाद फाउंडर ओम वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्राओं से प्रश्न पूछे। योग्यता और हिमांशी ने सभी प्रश्नों के सही और स्पष्ट उत्तर दिए, जिससे उनकी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
इस उपलब्धि पर विद्यालय की वार्डन नीलिमा शर्मा ने दोनों छात्राओं को संस्था से भेजी गई स्मार्ट वॉच प्रदान कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।