फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Yagya paves the way for the welfare of the world

Kasganj News: संसार के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है यज्ञ

Sat, 13 Dec 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 13 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Yagya paves the way for the welfare of the world
फोटो14कासगंज के गंगादेवी भवन में आयोजित आर्य समाज के यज्ञ में आहूति देते लोग।संवाद
कासगंज। आर्य समाज के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन गंगा देवी धर्मशाला में यज्ञ हुआ। आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री, भजनोपदेशक संदीप गिल, आचार्या डॉ. धारणा यज्ञनी तथा स्वामी योगेश्वरानंद सरस्वती ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां प्रदान कीं। इस अवसर पर आचार्य शंकर मित्र वेदालंकार ने यज्ञ के महत्व पर प्रवचन देते हुए कहा कि यज्ञ ही सच्चे स्वरूप का प्रतीक है। यह संपूर्ण संसार के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने बताया कि यज्ञ में अग्नि देवता को समर्पित की गई घी एवं यज्ञ सामग्री सूक्ष्म रूप में वायु देवता के माध्यम से समस्त देवताओं तक पहुंचती है, जिससे पर्यावरण शुद्ध होता है और विश्व कल्याण संभव होता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ एक प्राकृतिक उपचार है, जो शारीरिक, मानसिक और पर्यावरणीय शुद्धता प्रदान करता है। इस दौरान आर्य समाज के मंत्री सर्वोत्तम, संचालक दिनेश चंद्र बिड़ला, कोषाध्यक्ष राकेश माहेश्वरी, अध्यक्ष विजय प्रकाश आर्य, प्रमोद साहू, चंद्र प्रकाश, अनुज, आरती, हेमा, कविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed