फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Workers angry over the death of their colleague said they will not work.

Kasganj News: साथी की मौत से आक्रोशित श्रमिक बोले-नहीं करेंगे काम

Sat, 04 Apr 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 04 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Workers angry over the death of their colleague said they will not work.
फोटो02गांव बरेला में भट्ठा पर मजदूर की मौत के बाद काम बहिष्कार करते श्रमिक। संवाद
कासगंज। नदरई के पास गांव बरेला में शुक्रवार की दोपहर भट्ठा की दीवार की गिरने से उसके मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद आक्रोशित श्रमिकों ने शनिवार को भट्ठा पर कार्य करने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व में तीन बार भट्ठा की दीवार गिरने से वह भयभीत हैं। गांव बरेला में शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे भट्ठे की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर पर कार्य कर रहे मजदूर करन (26) पुत्र कुंवरपाल निवासी गांव ततारपुर माफी थाना मिरहची जनपद एटा की मौत हो गई। वहीं तिलक सिंह (55) निवासी रूपनगर थाना मिरहची जिला एटा घायल हो गए। मजदूर की मौत के बाद उसके भट्ठे पर कार्य कर मजदूरों में आक्रोश है। उन्होंने शनिवार को भट्ठे पर कार्य करने से स्पष्ट मना कर दिया। जनपद रायबरेली निवासी सोहन, विनोद ने बताया कि भट्ठे पर पूर्व में तीन बार दीवार गिरने के हादसे हुए हैं। शुक्रवार को कार्य करते समय मजदूरी की मौत के बाद वह भयभीत हैं। इसी के चलते मजदूराें ने भट्ठे पर ईंट पकाने के कार्य से मना कर दिया। सहायक श्रमायुक्त विद्याप्रकाश ने बताया कि मजदूर की मौत के बाद भट्ठा संचालक को सेक्शन -10 के तहत नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इससे मजदूर के परिवार को क्षतिपूर्ति का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed