{"_id":"6939c6bcf13949a03c0f1589","slug":"women-steal-from-readymade-garments-shop-kasganj-news-c-175-1-agr1054-140645-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान से महिलाओं ने चोरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान से महिलाओं ने चोरी की
Thu, 11 Dec 2025 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना में गढ़ी तिराहा पर मंगलवार दोपहर रेडीमेड गारमेंट्स दुकान से महिलाएं स्वेटर चोरी कर ले गईं। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है।
ईदगाह के सामने रहने वाले संजय कुमार की गढ़ी तिराहा पर रेडीमेड की दुकान है। उनकी दुकान पर मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे चार महिलाएं बच्चों के लिए जर्सी खरीदने के लिए आई थी। महिलाओं ने दुकानदार से बच्चों के लिए स्वेटर दिखाने के लिए कहा गया। इसके बाद दुकानदार ने बच्चों की जर्सी निकालकर उनके सामने रख दी। उन्होंने और स्वेटर दिखाने के बहाने से दुकानदार को अपनी बातों में उलझा लिया। दुकानदार का आरोप है कि इसी दौरान महिलाओं ने स्वेटर को चोरी कर अपने थैले में रख लिया। दुकान में हुई चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।