फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Woman's body found hanging

Kasganj News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Sun, 05 Apr 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 05 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर के गांव समसपुर में रविवार की सुबह कमरे में महिला शव फंदे से लटका मिला। दिनभर मायके और ससुराल पक्ष के लोग मामले में दबाए बैठे रहे। रात में पुलिस को सूचना मिली तो एसपी ओम प्रकाश सिंह, एएसपी सुशील कुमार व सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने मौके पर पहुंचकर महिला की मौत के बारे जानकारी की।
विज्ञापन



गांव समसपुर निवासी मधु (20) पत्नी श्याम वीर का शव रविवार की सुबह करीब 11 बजे घर पर कमरे में कुंडे से बंधी रस्सी से लटका मिला। परिजन ने जब शव देखा तो चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। दिन भर मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर वार्ता चलती रही। रात में किसी ने फोन कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। तब अमांपुर कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची। एसपी ओम प्रकाश सिंह, एएसपी सुशील कुमार और सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने भी पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। परिजन से मामले में पूछताछ की। परिजन ने बताया कि महिला की शादी चार साल पहले हुई थी। उसका एक बेटा भी है। परिजन ने महिला के फंदा लगाकर जान देने की बात कही।
विज्ञापन


सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है कि किन परिस्थितियों में महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed