{"_id":"69a337821fab1611d6068634","slug":"woman-going-to-farm-to-collect-fodder-molested-fir-lodged-kasganj-news-c-175-1-agr1054-144095-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: खेत पर चारा लेने जा रही महिला से छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: खेत पर चारा लेने जा रही महिला से छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली के एक गांव में शुक्रवार को खेत पर चारा लेने जा रही महिला से आरोपियों ने छेड़छाड़ की। मामले में उसने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, वह शुक्रवार सुबह 7:11 बजे खेत पर चारा लेने के लिए जा रही थी। महिला का आरोप है कि नगला कल्लू निवासी तरून, संदीप व अशोक कुमार निवासी गढ़ी अड्डा ने उनका हाथ पकड़कर खेत में खींच लिया और उनके साथ छेड़खानी करने लगे। चीख पुकार की आवाज सुनकर उनका बेटा व भतीजा मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। तमंचा का भय दिखाकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। मामले में महिला ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।