फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Woman dies under suspicious circumstances

Kasganj News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत

Mon, 23 Feb 2026 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा के गांव उतरना में शनिवार की दोपहर महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के पिता ने उसके ससुरालीजन पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस महिला की मौत के मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव उतरना निवासी अरमीना (25) पत्नी नस्लम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस को उसका शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिसकर्मियों ने उसकी मौत के बारे में परिजन व आस-पास के लोगों से पूछताछ की। उसकी मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता शेर मोहम्मद निवासी खेरा जमालपुर थाना उसहैत जिला बदायूं ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उन्होंने बेटी अरमीना की शादी गांव उतरना निवासी नस्लम के साथ की थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। पिता ने बताया कि अरमीना एक वर्ष से अपने मायके में रही थी। 15 दिन पूर्व ही वह अपने ससुर अलीदराज के साथ ससुराल लौटी थी। पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। अरमीना बेटे रहमान (3) को छोड़ गई। पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजन की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed