फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Fire caused by a leaking regulator while cooking.

Kasganj News: खाना बनाते समय रेगुलेटर लीक होने से लगी आग

Wed, 07 Oct 2026 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
पटियाली। तहसील क्षेत्र के गंगा किनारे बसे बाढ़ प्रभावित गांव मूझखेड़ा में बुधवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। रेगुलेटर लीक होने के कारण सिलिंडर ने आग पकड़ ली। परिवार के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सिलिंडर को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने सिलिंडर को बाहर भरे बाढ़ के पानी में डाल दिया। इससे आग बुझ गई और हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

गांव मूझखेड़ा निवासी राम नरेश पुत्र कुंवर सैन के घर में बुधवार सुबह खाना बनाते समय रेगुलेटर लीक हो गया। सिलिंडर से आग की लपटें निकलने लगीं।
उपजिलाधिकारी सुशांत सांवरे ने बताया कि सिलिंडर में आग लगने की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। गृहस्थी का सामान भी सुरक्षित है। ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed