{"_id":"6829a6dc52d05e5b9808fe21","slug":"woman-dies-after-balcony-of-house-falls-on-her-2025-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मकान का छज्जा गिरने से मच गई चीखपुकार...सास की माैत, बहू घायल; परिवार में मचा चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मकान का छज्जा गिरने से मच गई चीखपुकार...सास की माैत, बहू घायल; परिवार में मचा चीत्कार
Sun, 18 May 2025 02:52 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 18 May 2025 02:52 PM IST
सार
कासगंज में दर्दनाक हादसा हुआ। अचानक से मकान का छज्जा गिरने से एक बुजुर्ग महिला की माैत हो गई। वहीं उसकी बहू घायल हो गई। घटना से माैके पर चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
घटना के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के सहावर के थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में शनिवार दोपहर एक मकान का छज्जा अचानक गिर जाने से 60 वर्षीय हुल्लो देवी की मृत्यु हो गई, जबकि उनकी 35 वर्षीय बहू हरकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मिली जानकारी के अनुसार, हुल्लो देवी और हरकुमारी घर के बाहर गली में एक मकान के नीचे चारपाई पर बैठी थीं, तभी अचानक छज्जा भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में दोनों महिलाएं मलबे के नीचे दब गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

आसपास के लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सास और बहू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हुल्लो देवी को सिर में गंभीर चोटों के कारण मृत घोषित कर दिया।
वहीं, गंभीर रूप से घायल हरकुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। गमगीन माहाैल में हुल्लो देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।