फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   With the change in weather, cases of stomach ache and diarrhea have increased.

Kasganj News: मौसम बदलने के साथ पेट दर्द और डायरिया के मामले बढ़े

Fri, 06 Feb 2026 09:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
With the change in weather, cases of stomach ache and diarrhea have increased.
फोटो20जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार करते डॉक्टर । संवाद
कासगंज। जिले में पेट दर्द और डायरिया के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसका मुख्य कारण माैसम में अचानक बदलाव होना है। जिला अस्पताल में रोजाना 30 से 35 मरीज डायरिया और पेट दर्द की शिकायत के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में लगातार परिवर्तन का असर लोगों की सेहत पर देखा जा रहा है। जिला अस्पताल में पिछले पांच दिनों में 211 मरीज डायरिया के इलाज कराने आ चुके हैं। डाॅ. तेजेंद्र ने बताया कि डायरिया के शुरुआती लक्षण दिखने पर देर न करें और तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। बिना इलाज के खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों में बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। भोजन और पानी के माध्यम से कीटाणु शरीर में जाने से भी पेट से संबंधित संक्रमण और अस्वस्थता के मामले बढ़ रहे हैं। समय पर इलाज और सावधानी के साथ समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन


इन लक्षणों को न करें नजर अंदाज
-पेट में ऐंठन
- बार-बार दस्त व उल्टी
-भूख कम लगना
-कमजोरी होना
- बुखार आना

इन बातों का रखें ध्यान
-साफ-सफाई का ध्यान रखें
-सुरक्षित और अच्छी तरह पका हुआ भोजन ही करें
-बोतलबंद या उबला हुआ पानी इस्तेमाल करें
-हरे पत्तेदार सब्जियों और फलों को धोकर ही सेवन करें
-हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करें
-शरीर में पानी की कमी न होने दें
-जरूरत पड़ने पर ओआरएस घोल का सेवन करें
मरीजों की बात
कुछ दिनों से बार-बार दस्त और पेट में ऐंठन हो रही है। हल्का भोजन करने के बावजूद कमजोरी महसूस हो रही है- रामपाल, मरीज

मेरे पेट में दो दिन से दर्द की शिकायत है। उल्टी व दस्त भी हो रहे हैं। जिला अस्पताल दिखाने आई हूंं- सुनीता, मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed