{"_id":"6af8c556ccc678512d0ac67e","slug":"bus-veers-off-highway-after-hitting-a-divider-in-the-fog-kasganj-news-c-175-1-kas1003-157095-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कोहरे में डिवाइडर से टकराकर हाईवे से नीचे उतरी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कोहरे में डिवाइडर से टकराकर हाईवे से नीचे उतरी बस
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो15मोहनपुरा में सुबह के समय कोहरा में गिरी बस। संवाद
Link Copied
कासगंज/मोहनपुरा। कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग पर मोहनपुरा कस्बा के पास शुक्रवार देर रात घने कोहरे के चलते यात्रियों से भरी निजी बस डिवाइडर से टकराकर हाईवे से नीचे उतर गई। हादसे के समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलवाकर उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की। सदर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मोहनपुरा कस्बा में मुखिया जी कोल्ड स्टोरेज के पास शुक्रवार रात करीब 1:20 बजे बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की जांच में पता चला कि बस बरेली से जयपुर जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस पीलीभीत जिले के बरखेड़ा निवासी फरमान पुत्र बाबू चला रहा था। बस में परिचालक के तौर पर बरेली में नवाबगंज निवासी जैगम पुत्र शाहीन हैदर मौजूद था। चालक ने पुलिस को बताया कि हाईवे पर पुल निर्माण कार्य के चलते रूट डायवर्जन किया गया था। इसके लिए सड़क पर डिवाइडर लगाए गए थे। बताया गया कि अत्यधिक कोहरे के कारण चालक डिवाइडर को देख नहीं पाया और बस अनियंत्रित होकर उससे टकराने के बाद हाईवे से नीचे उतर गई। हादसे के बाद पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य के अनुसार तीन अन्य वाहनों में बैठाकर सुरक्षित रवाना किया गया। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि कोहरे की वजह से जयपुर जा रही बस डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरे वाहनों से रवाना कर दिया गया। वहीं, बस हादसे के बाद पुलिस ने रोड को सीमेंट के बोल्डर और संकेतक लगवाकर बंद करा दिया। ताकि कोहरे में कोई अन्य दुर्घटना न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।