फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   While playing, a wall collapsed, becoming a harbinger of death; an innocent child lost their life.

Kasganj News: खेलते-खेलते काल बनकर गिरी दीवार, मासूम की मौत

Sun, 14 Dec 2025 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 14 Dec 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। सहावर रोड स्थित सुजावलपुर गांव में शनिवार शाम घर के बाहर खेल रहे चार साल के मासूम के ऊपर अचानक दीवार गिर गई। मलबे के नीचे दबने से मासूम घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए उसे आगरा के निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।गांव सुजावलपुर निवासी मोहम्मद जमीर मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उन्होंने बताया कि छोटा बेटा सिफहान (4) शनिवार शाम करीब 7:30 बजे घर के बाहर दरवाजे पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी दरवाजे के बाहर बनी दीवार अचानक से उसके ऊपर ढह गई। इससे वह दीवार के मलबे में दबकर घायल हो गया। तेज आवाज होने पर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंच गए। मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसके शव को घर ले आए। उसकी मौत से परिवार में चीखपुकार मच गई। जमीर के तीन बेटे थे, जिसमें सिफहान सबसे छोटा था। छोटे बेटे की मौत से माता-पिता और दोनों बड़े भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed