फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Water released in the canal, a wave of happiness among the farmers

Kasganj News: रजवाहा में छोड़ा गया पानी किसानों में खुशी की लहर

Sat, 06 Dec 2025 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 06 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Water released in the canal, a wave of happiness among the farmers
फोटो33अमर उजाला अखबार में खबर प्रका​शित होने के बाद सहावर के  गांव खितौली में बंबा में आया पा - फोटो : नगर निगम
सहावर। क्षेत्र के खितौली रजवाहा में काफी समय से पानी नहीं आ रहा था। जिससे किसान खेतों की सिंचाई करने के लिए परेशान थे। अमर उजाला ने इस समस्या को 22 नवंबर के अंक में प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सिंचाई विभाग को रजवाहाें में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एक दिन पूर्व रजवाहा में पानी छोड़ा गया। जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल गया।
विज्ञापन

किसानों के खेतों में इस समय गेहूं, सरसों, आलू, मटर आदि की फसलें हैं। किसानों को सिंचाई के लिए पानी की जरूरत थी। 40 से अधिक गांव खितौली रजवाहा से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

इन गांव के किसान खेतों की सिंचाई रजवाहा के पानी से करते हैं। पिछले दिनों जब पानी नहीं था तो किसान महंगी सिंचाई करने को मजबूर हो रहे थे। अब पानी आने से किसान खुश हैं। किसान मुन्ना लाल, अब्दुल्ला, ओमकार, राजेश सिंह, प्यारे मिया, नाजिम खान, शकील, भूरे, पप्पू सिंह ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed