{"_id":"693c563a98fa07117d0a1dbe","slug":"warning-letter-issued-to-superintendents-for-not-enrolling-children-in-nrc-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-140703-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: एनआरसी में बच्चों को भर्ती न करने पर अधीक्षकों को जारी किया चेतावनी पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: एनआरसी में बच्चों को भर्ती न करने पर अधीक्षकों को जारी किया चेतावनी पत्र
Fri, 12 Dec 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो 06 कासगंज में स्वास्थ्य समिति की बैठक में समीक्षा करते सीडीओ वीरेंद्र सिंह। स्रोत: सूचना व
कासगंज। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सख्त तेवर दिखाए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पोषण पुनर्वास कंद्र (एनआरसी) में बच्चों को भर्ती न करने पर सभी अधीक्षकों को चेतावनी पत्र जारी किया गया। जीरो पॉवर्टी वाले व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड सात दिवस के अंदर बनाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने विभाग की योजनाओं की समीक्षा की।
मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने आयुष्मान कार्ड बनाने की ढीली गति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सभी मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज (एमओआईसी) अपने-अपने क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाएं। जीरो पॉवर्टी वाले व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड सात दिन में बनाए जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। चिकित्सकों की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों के एनआरसी में भर्ती न करने पर नाराजगी जाहिर की। इसके लिए अधीक्षकों को चेतावनी पत्र जारी किया।
बैठक में जननी सुरक्षा योजना, आभा आईडी, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, गैर संचारी रोग (एनसीडी) के अंतर्गत डायबिटीज, हाइपरटेंशन, ओरल कैंसर एवं आशाओं की ओर से भरे गए सी-बैक फॉर्म की समीक्षा की। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि समस्त चिकित्सा अधिकारी अपंजीकृत चिकित्सालय एवं अपंजीकृत प्रसव केंद्रों के विरुद्ध जिलाधिकारी से समन्वय कर कार्यवाही करें तथा कार्रवाई से अवगत कराएं।
विज्ञापन
इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. उत्कर्ष यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिला रानी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह, डीपीओ सुशीला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पवन कुमार, जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक कुंवर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।