फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Waiting list for Mumbai, Ahmedabad and Gujarat; Tatkal tickets available in 5 minutes; seats full for two months in trains going to Jammu and Bihar

Kasganj News: मुंबई, अहमदाबाद व गुजरात जाने के लिए चल रही वेटिंग, 5 मिनट में तत्काल टिकटें फुलजम्मू व बिहार जाने वाली ट्रेनों में दो माह तक सीटें फुल

Thu, 26 Feb 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 26 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Waiting list for Mumbai, Ahmedabad and Gujarat; Tatkal tickets available in 5 minutes; seats full for two months in trains going to Jammu and Bihar
फोटो35कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। होली के नजदीक आते ही घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। इसका असर ट्रेनों पर भी नजर आने लगा है। अगले दो माह तक जम्मू और व बिहार जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में सीटें खाली नहीं हैं।
वहीं मुंबई, अहमदाबाद और गुजरात के लिए एक महीने से अधिक की वेटिंग चल रही है। लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों और शादी-विवाह के सीजन में ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। होली व ईद पर्व मनाने के लिए काफी संख्या में लोग अपने घरों की ओर लौटते हैं। इससे ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। दूर -दराज से काम के लिए लोग मुंबई, गुजरात, सूरत, अहमदाबाद, दिल्ली सहित अन्य स्थानों के लिए सफर करते हैं। लंबी दूरी की 30 साप्ताहिक ट्रेनें जंक्शन से होकर गुजरती हैं। इनमें अगले दो माह तक सीटें फुल होने से लोगों को अपने गंतव्य की ओर आने-जाने में परेशानी होती है। सबसे ज्यादा परेशानी तत्काल टिकट बुक कराने में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे तत्काल बुकिंग शुरू होते ही महज 3 से 5 मिनट के भीतर सीटें फुल हो जा रही हैं। बैष्णो देवी जम्मू और बिहार जाने वाली ट्रेंनों का भी यही हाल है। सहावर गेट निवासी विनोद कुमार ने बताया कि माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए परिवार के साथ जम्मू जाना है। दो माह तक जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल चल रही हैं। उन्होंने बताया कि सीटें फुल हो जाने से उन्हें तत्काल टिकट बुक करना पड़ेगा या फिर दो माह के बाद सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed