फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Voting today; district divided into five zones and 12 sectors

Kasganj News: मतदान आज, पांच जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया जिला

Fri, 23 Oct 2026 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Voting today; district divided into five zones and 12 sectors
फोटो 25- जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-न
कासगंज। आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन-2026 के तहत आज 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियों को पूरी सुरक्षा के बीच उनके निर्धारित मतदेय स्थलों के लिए रवाना कर दिया गया है। मतदान को निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से मतदान कार्मिकों को आवश्यक और कड़े दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि सभी मतदान कार्मिक निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जिले को 5 जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है, जिसकी कमान जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट संभाल रहे हैं। शिक्षक निर्वाचन के लिए आठ और स्नातक निर्वाचन के लिए 12 यानी कुल 20 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक बूथ पर चार मतदान कार्मिक और छह पुलिसकर्मी (महिलाकर्मियों सहित) तैनात किए गए हैं। वहीं, एसपी ओम प्रकाश सिंह ने चेतावनी दी है कि मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी आलोक गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
-----------------------
मतदाताओं की कुल संख्या
जिले में इस द्विवार्षिक निर्वाचन के तहत कुल 11,216 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शिक्षक निर्वाचन में कुल 1,291 मतदाता (1,008 पुरुष और 283 महिला) पंजीकृत हैं। इसमें कासगंज में 611, अमांपुर (सहावर) में 218 और पटियाली में 462 मतदाता शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन में कुल 9,925 मतदाता (6,888 पुरुष और 3,037 महिला) पंजीकृत हैं, जिनमें अकेले पटियाली विधानसभा क्षेत्र में 2,977 मतदाता हैं।

फोटो 25- जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-न

फोटो 25- जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed