{"_id":"6ada568776495ab1c10b981c","slug":"debris-from-collapsed-overhead-tank-remains-even-after-a-year-kasganj-news-c-175-1-kas1001-156003-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: गिरे ओवरहेड टैंक का सालभर बाद भी नहीं हटा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: गिरे ओवरहेड टैंक का सालभर बाद भी नहीं हटा मलबा
विज्ञापन
फोटो 35- लक्ष्मण। संवाद
सोरोंजी। तीर्थनगरी के बदरिया स्थित आसरा आवासीय कॉलोनी में पिछले साल 26 जून को घटिया निर्माण के कारण गिरा ओवरहेड पानी का टैंक आज भी मलबे के रूप में वहीं पड़ा है। यहां से न तो मलबा हटाया गया और न ही नई टंकी के निर्माण की कोई सुधि ली गई। लोगों नीचे लगे नल से पानी भरकर कार्य कर रहे हैं।
दो मंजिला इस कॉलोनी में 256 क्वार्टर बने हैं जिनमें करीब 200 परिवार रहते हैं। यहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। स्थानीय लोगों के अनुसार सफाई कर्मी नियमित नहीं आते जिससे जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा है।
नालियों के अभाव में बारिश और घरों का गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है। इससे जलभराव और मच्छरों के प्रकोप से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण रात को पूरी कॉलोनी अंधेरे में अंधेरा रहता है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी पुष्पेंद्र, गोपाल, बबलू, हरि, सत्तू सिंह, अमर, विनोद और बॉबी आदि ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
निवासियों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि गिरी हुई टंकी का मलबा तुरंत हटाया जाए, नई ओवरहेड टंकी का निर्माण हो, नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा जलभराव का स्थायी समाधान निकाला जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लोगों की बात
- पेयजल की बहुत बड़ी समस्या है। कॉलोनी के बाहर लगे इंडिया मार्का हैंड पंप से पानी भरकर ऊपरी मंजिल पर लेकर जाना पड़ता है। - लक्ष्मण, कॉलोनी निवासी
- कॉलोनी में नियमित सफाई न होने से काफी गंदगी रहती है। मच्छरों की भरमार है जिससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। - अमर सिंह, कॉलोनी निवासी
वर्जन-
- आसरा कॉलोनी में नियमित सफाई और खराब स्ट्रीट लाइट ठीक कराई जाएगीं। ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए जल निगम को पत्र लिखा जाएगा। - रामेश्वर दयाल महेरे, पालिकाध्यक्ष सोरोंजी।