फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Villagers are angry over the poor condition of Kadarganj Ghat road.

Kasganj News: कादरगंज घाट मार्ग की बदहाली से ग्रामीणों में रोष

Mon, 27 Jul 2026 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers are angry over the poor condition of Kadarganj Ghat road.
फोटो 37 - गंजडुंडवारा से कादरगंज घाट जाने वाली सड़क पर गड्ढे। स्रोत : संवाद
गंजडुंडवारा। सावन मास में गंगा जल लेने के लिए कादरगंज घाट पहुंचने वाले हजारों शिवभक्तों के सामने इस बार टूटी-फूटी और जर्जर सड़क एक बड़ी चुनौती बन सकती है। क्षेत्र के इस प्रमुख मार्ग पर जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढे, उखड़ी डामर और फैली गंदगी को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने और मार्ग पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

लंबे समय से बदहाल स्थिति का सामना कर रहे पटियाली-बदायूं हाईवे से गढ़ी पशु बाजार होते हुए कादरगंज और वहां से गंगा घाट तक जाने वाले मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। सड़क की पूरी डामर उखड़ चुकी है और कंकड़ तथा गड्ढे साफ नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से कीचड़ और फिसलन की समस्या कई गुना बढ़ जाती है, जिससे पैदल और दोपहिया वाहन चालकों का निकलना दूभर हो जाता है।
सावन के दिनों में दूर-दूर से नंगे पैर शिवभक्त जलाभिषेक के लिए इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में यह खराब रास्ता उनकी यात्रा को बेहद कठिन बना देगा। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसके अलावा, सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेरों से उठने वाली दुर्गंध भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
कुंवरपाल सिंह, रणवीर सिंह, मनीष चौहान, राजपाल सिंह, सुमित कुमार, बाबूराम, राजाराम और रामविलास सहित कई ग्रामीणों ने जल्द सुधार की मांग की है।
------
सड़क की हालत खराब
सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाता है और फिसलन हो जाती है। सड़क किनारे कचरा पड़ा होने से बदबू आती है। प्रशासन को तुरंत व्यवस्था करनी चाहिए। - वीरेंद्र सिंह बाबा

-----
हर साल सावन में हजारों कांवड़िये इसी रास्ते से गंगा जल लेने जाते हैं, लेकिन इस बार सड़क की हालत पहले से ज्यादा खराब है। अगर समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो किसी भी समय हादसा हो सकता है। मरम्मत और सफाई जल्द कराई जाए। - पंडित अवधेश मिश्रा

फोटो 37 - गंजडुंडवारा से कादरगंज घाट जाने वाली सड़क पर गड्ढे। स्रोत : संवाद

फोटो 37 - गंजडुंडवारा से कादरगंज घाट जाने वाली सड़क पर गड्ढे। स्रोत : संवाद

फोटो 37 - गंजडुंडवारा से कादरगंज घाट जाने वाली सड़क पर गड्ढे। स्रोत : संवाद

फोटो 37 - गंजडुंडवारा से कादरगंज घाट जाने वाली सड़क पर गड्ढे। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed