{"_id":"6ada55f190be5bbf320c2f55","slug":"villagers-are-angry-over-not-getting-ration-for-two-months-kasganj-news-c-175-1-kas1009-155978-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दो माह से राशन न मिलने पर ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दो माह से राशन न मिलने पर ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
कासगंज। विकासखंड क्षेत्र स्थित ग्राम तबालपुर मौसमपुर में ग्रामीण पिछले दो महीनों से मुफ्त खाद्यान्न मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को राशन की पर्चियां तो जारी हो रही हैं लेकिन कोटे से अनाज गायब है। अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है।
ग्रामीणों का आरोप है कि राशन मांगने पर हर बार खाद्यान्न न आने का बहाना बना दिया जाता है। स्थानीय निवासी सत्येंद्र ने बताया कि पर्चियां मिलने के बावजूद उन्हें अनाज नहीं मिल रहा है। नरेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि कई बार अधिकारियों को फोन करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
धर्मपाल सिंह ने सवाल उठाया कि यदि राशन आया ही नहीं, तो फिर पर्चियां कैसे जारी हुईं। वहीं, राजेश राजपूत ने विभाग से इस देरी की गहराई से जांच कर पात्र परिवारों को राशन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
मामले में सप्लाई इंस्पेक्टर भारत साधियान ने बताया कि तबालपुर मौसमपुर में राशन वितरण न होने की शिकायत पर वे स्वयं मौके पर जाकर जांच करेंगे। यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित उचित दर विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।