फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Village secretaries embark on a "cycle satyagraha" and boycott private vehicles.

Kasganj News: ''''साइकिल सत्याग्रह'''' पर उतरे ग्राम सचिव, निजी वाहन का बहिष्कार

Thu, 11 Dec 2025 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 11 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Village secretaries embark on a "cycle satyagraha" and boycott private vehicles.
फोटो28​सिढ़पुरा में पंचायत भवन पर साइकिल पर सवार होकर कार्य करने पहुंचे पंचायत सचिव ।संवाद
कासगंज। ग्राम सचिवों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए बुधवार को साइकिल सत्याग्रह का एक अनूठा तरीका अपनाया। सचिव अब शासन की ओर से दिए जाने वाले साइकिल भत्ते के अनुसार उससे ही सभी सरकारी कार्य, फील्ड विजिट और गांवों में भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ और ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के आह्वान पर चलाए जा रहे शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन के तहत बुधवार से सभी ग्राम सचिवों ने निजी वाहनों का उपयोग पूरी तरह से बंद कर दिया। सचिवों का कहना है कि जब उन्हें वाहन खर्च का उचित प्रावधान नहीं मिलता तो वे भी उसी अनुसार साइकिल का ही प्रयोग करेंगे। उनका कहना है कि वे साइकिल सत्याग्रह के जरिये सीधे सरकार को संदेश देना चाहते हैं।
विज्ञापन

ग्राम सचिवों की ओर से 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया गया है। बीते दिनों ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी विकास खंड कार्यालय के बाहर एकत्र हुए थे और खंड विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा था। ग्राम सचिवों की मांग है कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली को तत्काल वापस लिया जाए। विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों का अतिरिक्त बोझ न डाला जाए।इसके अलावा सेवा संबंधी विसंगतियों का जल्द निस्तारण हो। विभागीय ढांचे में सुधार किया जाए। सचिवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। कार्य के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। ग्रामीण विकास कार्यों में सुगमता लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed