{"_id":"6a6a3552d5fffc92510dc885","slug":"uncle-dies-and-niece-injured-in-collision-between-two-motorcycles-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: दो बाइकों की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत, मामा की माैत; भांजी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: दो बाइकों की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत, मामा की माैत; भांजी गंभीर घायल
Wed, 29 Jul 2026 10:58 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:58 PM IST
सार
यूपी के कासगंज जिले में दो बाइकों की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार मामा की माैत हो गई, जबकि भांजी घायल हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र में गंजडुंडवारा-बदायूं हाईवे मार्ग पर बुधवार की देर शाम गांव महमूदपुर के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार मामा की मौत हो गई, जबकि भांजी घायल हो गई। पुलिस ने घायल को गंजडुंडवारा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
सिकंदरपुर वैश्य के गांव रसूलपुर आरौरा निवासी राजू (19) पुत्र राजेश्वर बुधवार की शाम बाइक पर सवार होकर भांजी रोशनी (18) पुत्री राजवीर निवासी गांव खरगातीपुर को उसके घर छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वह महमूदपुर गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से तेज गति से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक पर सवार लोग दूर जा गिरे। दूसरी बाइक पर दुर्वेश पुत्र सतीश (20) निवासी सलावतनगर और शिवम पुत्र मनवीर (21) निवासी गंजडुंडवारा सवार थे। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर सुन्नगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया। जहां डॉक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, घायल रोशनी, दुर्वेश और शिवम को हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी राधेश्याम पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और मृतक के परिजन से घटना के बारे में जानकारी की। सीओ अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।