Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A thriving marketplace, yet a lack of basic amenities

Kasganj News: मंडी में कारोबार की चमक, सुविधाओं का अंधेरा

Tue, 10 Nov 2026 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
A thriving marketplace, yet a lack of basic amenities
फोटो10संजय गुप्ता ,गल्ला कारोबारी। संवाद
कासगंज। अमांपुर रोड स्थित गल्ला मंडी को स्थापित हुए 24 साल बीत चुके हैं लेकिन आज तक यहां किसी बैंक शाखा की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। बैंक न होने के कारण अनाज की खरीद-फरोख्त करने वाले व्यापारियों को नकदी के इंतजाम के लिए मंडी से बाहर जाना पड़ता है जिससे उनका समय बर्बाद होने के साथ कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2002 में स्थापित इस मंडी परिसर में प्रतिदिन बड़े पैमाने पर अनाज का व्यापार होता है। किसानों को समय पर भुगतान करने के लिए व्यापारियों को भारी नकदी की आवश्यकता होती है। बैंक शाखा न होने से उन्हें शहर के बैंकों में जाकर लंबी कतारों में लगना पड़ता है। इससे कई बार भुगतान में देरी होती है और किसानों को भी इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

व्यापारी बहादुर ने बताया कि बैंक से बड़ी रकम नकद निकालकर मंडी तक लाना बेहद जोखिम भरा है। रास्ते में लूटपाट और जान-माल का खतरा हमेशा बना रहता है। व्यापारियों की मांग है कि यदि मंडी परिसर में ही किसी बैंक की शाखा या एटीएम काउंटर खोल दिया जाए तो उन्हें बैंकिंग कार्यों के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
क्या बोले कारोबारी
-मंडी परिसर में बैंक शाखा नहीं होने से रुपये निकालने के लिए बाहर जाना पड़ता है। बैंक में लाइन लगने के कारण कारोबार का काफी समय बर्बाद होता है। मंडी में बैंक खुलने से बड़ी राहत मिलेगी।-प्रदीप गुप्ता, गल्ला कारोबारी
-अनाज की खरीद के लिए व्यापारियों को नकदी की जरूरत पड़ती है। बैंक से बड़ी रकम लेकर मंडी तक आना जोखिम भरा रहता है। रास्ते में लूटपाट का डर बना रहता है। - केशव कुमार गुप्ता, गल्ला कारोबारी
-मंडी में काफी संख्या में किसान अनाज बेचने आते हैं। बैंक न होने से काफी परेशानी होती है। कई बार नकदी की व्यवस्था करने के लिए बैंक जाना पड़ता है। इससे भुगतान में देरी होती है। - जितेंद्र वार्ष्णेय पाऊ, गल्ला कारोबारी
-गल्ला मंडी को शुरू हुए करीब 24 साल हो गए हैं लेकिन अब तक यहां बैंक की सुविधा नहीं मिल सकी है। व्यापारियों को रुपये निकालने के लिए मंडी परिसर से बाहर जाना पड़ता है। - अरुण कुमार अग्रवाल,गल्ला कारोबारी।
-मंडी में रोजाना अनाज की खरीद-फरोख्त होती है। ऐसे में बैंकिंग सुविधा होना बेहद जरूरी है। बैंक खुलने से नकदी के लेनदेन के साथ अन्य बैंकिंग कार्य भी परिसर में ही हो सकेंगे। - संजय गुप्ता ,गल्ला कारोबारी

----------------------
वर्जन:
-मंडी परिसर में बैंक संचालन के लिए भवन का निर्माण कराया जा चुका है। बैंक शाखा खुलवाने के लिए विभिन्न बैंकों से संपर्क भी किया गया है लेकिन अभी तक किसी भी बैंक ने यहां अपनी शाखा संचालित करने में रुचि नहीं दिखाई है। - सुमन भारती, मंडी सचिव, कृषि उत्पादन मंडी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed