{"_id":"6ae8c97d50cd562c59073ec2","slug":"two-youths-arrested-for-creating-a-ruckus-following-a-fight-at-the-railway-station-kasganj-news-c-175-1-agr1054-156589-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: रेलवे स्टेशन पर झगड़कर हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: रेलवे स्टेशन पर झगड़कर हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में टिकट घर के पास आपस में झगड़कर हंगामा करना दो युवकों को भारी पड़ गया। जीआरपी ने दोनों को शांति भंग करने और रेल यात्रियों को असुविधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7:05 बजे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में टिकट घर के पास दो युवक आपस में विवाद कर रहे थे। देखते ही देखते दोनों गुत्थमगुत्था होने लगी और हंगामा करने लगे। इससे वहां मौजूद रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों की पहचान सनी निवासी मोहल्ला पीरजादा कस्बा बिलराम थाना ढोलना और सुमित निवासी मोहल्ला कस्साबान के रूप में की गई। विवाद के दौरान मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
जीआरपी थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने बताया कि स्टेशन पर विवाद कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों के समझाने पर आरोपी उनसे भी झगड़ने लगे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और चिकित्सीय परीक्षण के बाद दोनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। संवाद